Thu. Nov 26th, 2026

अक्षित तथा शताक्षी ने बढ़ाया स्कूल का मान

रुड़की। नेशनल कन्या इंटर कालेज खानपुर में इण्टरमीडिएट में अक्षित कुमार तथा हाईस्कूल में शताक्षी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर परचम लहराया। प्रवक्ता सुरेश चन्द कवटियाल ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का रिजल्ट क्रमशः 80 व 90 प्रतिशत रहा हैं। हाईस्कूल में शताक्षी ने 406 अंक तथा इंटरमीडिएट में अक्षित कुमार ने 418 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। इंटरमीडिएट में 102 परीक्षार्थी तथा हाईस्कूल में 47 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। इंटरमीडिएट में आकांक्षा ने 410 अंक प्राप्त कर दूसरे व आशु चांदीवाल 397 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में ईशा सैनी ने 388 अंक प्राप्त कर दूसरे व क्रिश कुमार व आदित्य 380 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed