Fri. Nov 27th, 2026

बादशाहीथौल में एनसीसी कैंप 11 जून से

परिसर बादशाहीथौल के एनसीसी अधिकारी डा रविन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि दस दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन रुड़की ग्रुप एवं उत्तराखंड एनसीसी बटालियन संयुक्त रूप से आयोजित करेंगी। शिविर में उत्तराखण्ड एवं गुजरात डाइरक्टेट के कुल 600 कैडेट प्रतिभाग करेगें। इस कैम्प के माध्यम से जहां कैडेट कार्यक्रम के अतिरिक्त दोनों राज्यों की सांस्कृति को भी आपस में साझा कर, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भी साकार करेंगे। इस कैम्प का उद्घाटन एनसीसी के ब्रिगेडियर करेंगे। जिसमें विभन्न शैक्षणिक कार्याक्रमों के साथ-साथ शरीरिक, मानसिक एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। परिसर निदेशक प्रो एए बौड़ाई ने कहा कि शिविर को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए काम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed