Fri. Nov 27th, 2026

काउंसिलिंग की तिथि घोषित होने से मिनिस्ट्रीयल कर्मियों में खुशी

हल्द्वानी। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल ने काउंसिलिंग की तिथि घोषित करने के लिए शिक्षा निदेशालय का आभार जताया है। मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि निदेशालय ने प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 130 पदों पर पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग की तिथि 18 जून निर्धारित की है। इससे संबंधित कर्मचारियों को राहत मिली है। मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, जिलामंत्री अल्मोड़ा पंकज जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष हरिशंकर सिंह नेगी, सचिव तरुण तिवारी ने भी निदेशालय का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed