Fri. Nov 27th, 2026

यूओयू में मनोविज्ञान की कार्यशाला 22 जून से

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विषय के सभी सेमेस्टरों की कार्यशाला की तारीख घोषित हो गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. सीता ने बताया कि कार्यशाला ऑनलाइन माध्यम से होगी। बताया 22 से 27 जून तक एमए चतुर्थ सेमेस्टर और बीए प्रथम वर्ष, 30 जून से 5 जुलाई तक एमए और बीए द्वितीय वर्ष की कार्यशाला होगी। इसका समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए विद्यार्थी विवि की वेबसाइट uou.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed