Thu. Nov 26th, 2026

मेडिकल कॉलेज के छात्र-डॉक्टर आज से योगाभ्यास करेंगे

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की ओर से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बुधवार से एक सप्ताह का योग प्रशिक्षण का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और एमबीबीएस के छात्र योगाभ्यास करेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में 15 जून से 20 जून तक योग शिविर का आयोजन होगा। जिसमें जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. रमेश प्रसाद नौटियाल संयोजक और नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडे है। कहा कि योग सप्ताह संपन्न होने के बाद 21 जून को मेडिकल कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं और कर्मचारी योगाभ्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed