Thu. Nov 26th, 2026

नए डिग्री कॉलेज में परीक्षा शुरू

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में 2021-2022 की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीदेव सुमन विवि के दिशा निर्देश और नियमों के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम वर्ष के बच्चों की परीक्षा कराई जा रही है। शुक्रवार को वाणिज्य प्रथम वर्ष के 35 छात्र और बीएससी प्रथम वर्ष मैथेमेटिक्स के दो छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षाएं 20 जुलाई तक संचालित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed