Fri. Nov 27th, 2026

वन विभाग में रेंजर समेत कईयों का तबादला

वन विभाग में रेंजर समेत कई अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला हो गया है। 20 जून को हुई बैठक में समिति के संस्तुति के आधार पर वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त ( हल्द्वानी) दीप चंद्र आर्य ने तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें रेंजर आनंद कुमार वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी का तराई केंद्रीय और नवीन रौतेला वन प्रभाग हल्द्वानी का तराई केंद्रीय वन प्रभाग में भेजा गया है।

इसके अलावा 31 वन दरोगा, 35 वन आरक्षी, एक प्रधान सहायक, दो कर्मचारियों का स्थानांतरण के बाद अलग-अगल क्षेत्रों में भेजा गया है। नौ उपवन क्षेत्राकारियों में गणेश सिंह वन प्रभाग हल्द्वानी का तराई पश्चिमी वन प्रभाग, कुणाल बिष्ट वन प्रभाग तराई पूर्वी का तराई पश्चिमी वन प्रभाग, अशोक कुमार टम्टा तराई केंद्रीय वन प्रभाग का तराई पश्चिमी वन प्रभाग, धर्मानंद पाठक तराई पूर्वी वन प्रभाग का तराई केंद्रीय वन प्रभाग, राकेश सिंह राणा तराई पूर्वी वन प्रभाग का तराई केंद्रीय वन प्रभाग, कृष्ण सिंह मेहरा तराई पूर्वी वन प्रभाग का तराई पश्चिमी वन प्रभाग, हरिशंकर सिंह रावत रामनगर वन प्रभाग का तराई पश्चिमी वन प्रभाग, खीम सिंह सम्मल हल्द्वानी वन प्रभाग का तराई पूर्वी वन प्रभाग, संजीव कुमार रामनगर वन प्रभाग का तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed