Fri. Nov 27th, 2026

भवाली में पांच दिवसीय होम स्टे कार्यशाला संपन्न

भवाली। नगर के पर्यटन आवास गृह में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से चलाई जा रही पांच दिवसीय होम स्टे कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया है। इसमें भीमताल रामगढ़, भवाली के 36 होम स्टे संचालकों ने प्रतिभाग किया। देहरादून होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षक मनीष भारती, सुनील पंत ने पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया। मैनेजर रश्मि शशि ने लोन लेने की जानकारी दी। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी विजेंदर पांडे, प्रबंधक आशा शर्मा, पंकज हरगोला, अनिल तिवारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed