Sat. Nov 21st, 2026

अशोक सिंह बने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का एकादश द्विवार्षिक जिला अधिवेशन बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए इंजीनियर अशोक सिंह को अल्मोड़ा शाखा का अध्यक्ष और इं पूनम बिष्ट को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उमेश लाल शाह को सचिव, इं खजान सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, इं दीप चंद्र चौधरी को रानीखेत इकाई का उपाध्यक्ष और इं अतर सिंह को इकाई रानीखेत का सचिव मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने लोनिवि सदस्यों की समस्याओं का निराकरण कराने की शपथ ली। इं संतोष कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय और प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *