Thu. Nov 19th, 2026

इनव्हील क्लब ऑफ शाइनिंग ने चौथा अधिष्ठापन समारोह मनाया

इनव्हील क्लब ऑफ शाइनिंग का चौथा अधिष्ठापन समारोह बुधवार को मनाया गया। इस दौरान क्लब के नए पदाधिकारियों का स्वागत हुआ।

कालाढूंगी रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मीना रावत ने क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्लब निर्धन बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के संबंध में कार्य करता है। वृद्धाश्रम के सुधारीकरण, वहां रह रहे लोगों की सेवा संबंधी कार्य भी किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के फायदे और पॉलीथिन के प्रयोग के नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान नए पदाधिकारियों अध्यक्ष मीना रावत, सचिव मोहनी जोशी, उपाध्यक्ष रेनू जोशी, कोषाध्यक्ष नमिता जोशी, आईएसओ जया जायसवाल, जेडपीसी नीलम शर्मा, संपादक मंजू पाठक, उपसचिव प्राची बिष्ट को सम्मानित कर स्वागत किया गया। सचिव मोहनी जोशी ने भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कविता पाठक ने किया। इस दौरान इंदु आर्या, रेनू कार्की, विनिता, निशा, गरिमा, कविता, रितु, अंजना, किरन त्रिपाठी, कमलजीत, नीरू भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *