गुरुकुल के 13 छात्रों के चयन का दावा
गुरुकुल कांगड़ी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डा. राजुल भारद्वाज ने बताया है कि प्लेसमेंट प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कंपनी ने कॉलेज के 13 छात्रों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि बिपिन मौर्य, नितिन घिल्डियाल, मनी कटारी, सचिन कुमार, शिवम प्रताप, विशाल पाण्डे, कपिल कुमार, वैभव, जतिन कुमार, मौ आसिफ, रूपक कुमार, देवांशु चैहान और शिवम शर्मा का चयन हुआ है। कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री, कुलसचिव डा. सुनील कुमार, प्रो. पंकज मदान ने छात्रों को बधाई दी है।
