सुबोध बने अध्यक्ष और राजू महामंत्री
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए सुबोध कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और राजू जैन को महामंत्री बनाया है। हरकी पैड़ी, काली मंदिर, नया घाट, कांगड़ा घाट, भीमगोडा क्षेत्रों के लघु व्यापारियों का सर्वसम्मति से चयन किया। संजय चोपड़ा ने बताया कि सुमित कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुनील सैनी को उपाध्यक्ष, विजेंद्र कुमार को मंत्री, सुनील साहू को संगठन मंत्री चुना गया। सदस्य भूषण अरोड़ा, सुनील केसरी, विजय कुमार, चंद्रपाल, भूपेश मानसिंह को नियुक्त किया है। संरक्षक के रूप में अशोक कुमार कश्यप, हरि किशन कश्यप, राजकुमार को भी मनोनीत किया।
