Thu. Nov 19th, 2026

बॉक्सिंग टीम नैनीताल रवाना

राज्य स्तरीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नैनीताल गई जनपद हरिद्वार की जूनियर बॉक्सिंग टीम को हरिद्वार बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

हरिद्वार बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन ही खिलाड़ियों को खेल में सफलता दिलाएगी। मुक्केबाज या तो जीतता है या फिर सीखता है। लेकिन वह कभी हार नहीं मानता। इस दौरान ठाकुर विक्रम, शुभम शर्मा, नवीन चैहान, मयंक शर्मा, सुधीर जोशी आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *