दस स्वयं सहायता समूहों को वितरित किए चेक
मेयर अनिता ममगाईं ने केंद्रीय पोषित योजना एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन की बैठक में नगर निगम से पंजीकृत 10 स्वयं सहायता समूहों को 50 हजार रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए। उन्होंने केंद्रीय नीतियों के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच बैंक अफसरों को भी सम्मानित किया।
गुरुवार को नगर निगम के स्वर्णजयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है। साथ ही महिला समूह संगठनों को भी पांच लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 60 समूहों का रजिस्ट्रेशन निगम में किया गया है, जो बेहतर कार्य करने के साथ अपनी आजिविका चला रहे हैं। मौके पर मुख्य नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, नगर परियोजना प्रबंधक वरुण मल्होत्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी देहरादून के पदाधिकारी कुलदीप सिंह पांगती, स्वयं सहायता समूह से मोनिका मित्तल, पुष्पा पांडे, लता राणा, संगीता, चंद्रकांता, पूजा, रेखा, शशि राणा आदि मौजूद रहे।