Tue. May 26th, 2026

मनीष कुमार ने संभाला टिहरी के सीडीओ का कार्यभार

नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में 2018 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले मनीष कुमार देहरादून, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टिहरी जिले में सीडीओ का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मनीष कुमार ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी के सहयोग के जनपद का विकास सुनिश्चित कर जिले को नंबर वन पर लाने का काम करेंगे। इसके साथ ही जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और लाभकारी योजनाओं को लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed