Thu. Nov 19th, 2026

बलूनी कलास के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

जे ई ई मेंस परीक्षा में कोटद्वार स्थित बलूनी क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। देवी रोड स्थित बलूनी क्लासेज छात्रों के सम्मान में आयोजित समारोह में संस्थान की निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि जेईई मेंस परीक्षा में संस्थान के छात्र प्रणय जोशी ने 97.96, अमन रावत ने 96.31, शुभ्रत शैलवाल ने 94.74, मनीष सिंह ने 91.03 और अक्षांश थलेड़ी ने 90.98 प्रतिशत अंक हासिल किए । बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन नवीन बलूनी और उत्तराखंड प्रभारी विपिन बलूनी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *