Tue. May 26th, 2026

प्रतियोगिताओं में कार्तिक, पीयूष, विजय, गौरव, अंकुल अव्वल

अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में खेल दिवस के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में कार्तिक साह और अनामिका अव्वल रहे।

स्कूल के बच्चों ने हरेला पर्व मनाया भी मनाया। खेल दिवस के तहत हुई 200 मीटर की दौड़ में पीयूष सतवाल और बबीता, 400 मीटर की दौड़ में विजय कुमार प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में गौरव बनौला, ऊंची कूद मे अंकुल कुमार और आदिया बिष्ट, गोला फेंक में सचिन बिष्ट और सिद्धि रानी ने पहला स्थान पाया। स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम जोशी ने सभी पर्वों को धूमधाम से मनाने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। शिक्षिका हेमा जोशी ने बच्चों को हरेला पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन शिक्षक हरीश मेहता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed