Fri. Jun 19th, 2026

एपीएस में त्रिशूल सदन ने जीता बालक बालिका वालीबाल प्रतियोगिता

रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में अंतरसदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में त्रिशूल सदन और नीलकंठ सदन के बीच हुए फाइनल मुकाबले में त्रिशूल सदन विजयी रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने किया। सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल नंदादेवी सदन और त्रिशूल सदन के बीच खेला गया जिसमें नंदा देवी सदन ने बाजी मारी। बाद में विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेटों की ओर से पौध रोपण किया गया। प्राचार्य जोशी ने पौधरोपण का महत्व बताते हुए इनके संरक्षण के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया। वहां पर एनएसओ भूपेंद्र परिहार, शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ, ब्रजेश जोशी, मनोज पांडे, जीएस बनकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *