Fri. Sep 4th, 2026

गढ़वाल विवि की लाइब्रेरी को देश की बेहतरीन लाइब्रेरी बनाने का है लक्ष्य:प्रो. राणा

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय के साइंस क्लब व समाजशास्त्र व समाज कार्य विभाग द्वारा लाइब्रेरी व रिसर्च ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी के चीफ लाइब्रेरियन डॉ. एमएस राणा ने कहा कि विवि का पुस्तकालय वर्तमान में बहुत अच्छी स्थिति में है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में छात्र उठा रहे हैं। कहा विवि की लाइब्रेरी देश की बेहतरीन लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रशासन और छात्रों दोनो को साथ मिल कर काम करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed