Tue. Jul 14th, 2026

लायंस क्लब ने रोपे पौधे

हरेला महोत्सव के तहत लायंस क्लब ग्रीन वैली की ओर से नगर क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में पौधरोपण किया गया। क्लब के सदस्यों ने चिकित्सकों को पौधे भी वितरित किए। क्लब की अध्यक्ष रीना चावला ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित रखना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी अधिक होनी चाहिए। जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली बीमारियों पर रोक लग सके। इस दौरान बीना चंडोक, टीना कौर, गरिमा कक्कड़, सोनिया वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed