Mon. Jun 15th, 2026

टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में भारत का कमाल, शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने गोल्ड पर किया कब्जा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. आज टेबल टेनिस के मिकस्ड डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जोड़ी शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है. आज हुए फाइनल के मुकाबले में उन्होंने मलेशिया के जावेन चून और केरेन लाइन को 4-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दोनों भारतीय जोड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है.

टेबल टेनिस में भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है. मिक्स्ड डबल्स में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने चार गेम जीते, वहीं मलेशिया की जोड़ी को सिर्फ एक गेम में जीत नसीब हुई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *