बस सेवा शुरू:शटल बस सेवा शुरू, 150 गांवों के लोगों को राहत
हिंडौन सिटी आगार ने कोरोना काल से बंद हिंडौन सिटी से गुढाचन्द्रजी शटल बस सेवा का पुन: सुचारु कर दिया है। इससे क्षेत्र को लोगों को आवागमन में राहत मिल सकेगी। हिंडौन सिटी आगार के निरीक्षक गजानंद जांगिड़ ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस रूट की दोनों बसों का संचालन बंद कर दिया। कोरोना के संक्रमण कम होने पर एक सुचारु कर दिया था। लेकिन एक ओर बंद बस को लोगों की मांग पर पुन: सुचारु कर दिया है। ग्रामीण योगेश महंत व विष्णु गुप्ता ने बताया कि शटल बस सेवा हिंडोन सिटी से चलकर गुढाचन्द्रजी में रात्रि ठहराव होगा। सुबह 6 बजे हिंडौन सिटी के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि बस के बंद होने से श्री महावीर जी व हिंडौन सिटी में कार्ट के अलाव जिला मुख्यालय के कार्य से जाना पड़ता है। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी।
