बैठक:शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर की चर्चा
श्रीमहावीरजी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला करौली की स्थाई समिति की बैठक आज आदर्श विद्या मंदिर श्रीमहावीरजी में जिला अध्यक्ष गोविंद देव मीणा की अध्यक्षता में हुई। मंडल उपाध्यक्ष भरतपुर दीनदयाल शर्मा के आतिथ्य में शिक्षक समस्याओं के अलावा सदस्यता अभियान ,अमृत महोत्सव एवं अन्य संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला मंत्री गिरधारी लाल मामा ने बताया की शिक्षक समस्याओं को लेकर संगठन हमेशा आवाज उठाता है और उनके निवारण का प्रयास करता है हमें एकजुट होकर संगठन को मजबूती देते हुए शिक्षक समस्याओं के निराकरण के प्रयास करने हैं। जिला कोषाध्यक्ष मदन लाल मीणा द्वारा सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई और बताया की पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा संगठन और मजबूती से सदस्यता अभियान चला रहा है और उसमें अच्छी सफलता भी मिल रही है।
जिला अध्यक्ष द्वारा श्रीमहावीरजी में पिछले वर्ष नई पंचायत समिति बनने पर नई उपशाखा गठन के लिए समय सिंह गुर्जर को संयोजक एवं हरसी राम मीणा को उप संयोजक नियुक्त किया। अमृत महोत्सव मनाने के लिए सभी को निर्धारित लक्ष्य दिए गए। बैठक में जिला महिला मंत्री इंदिरा गुर्जर, मुखराज मीना, सूरज मित्तल, छाजू लाल माल, सूरज लाल, जगदीश मीणा प्रधानाचार्य, प्रकाश चंद मीणा प्रधानाचार्य, मानसिंह मीणा, हरविंदर गुर्जर प्रधानाचार्य, अनीता मीणा, बद्री माली संपत सिंह गुर्जर, मानवेंद्र सिंह गुर्जर, प्रशांत मीणा, भवानी शंकर जैमन, रघुनंदन शर्मा, नरेश मीणा सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।
