Mon. Jun 15th, 2026

संगोष्ठी का आयोजन:संयुक्त निदेशक ने दी शिक्षा के नवाचारों की जानकारी

हिन्डौन दो दिवसीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्‌पीठ संगोष्ठी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जगर में हुआ। समापन सत्र में संयुक्त निदेशक भरतपुर साहब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी भरत लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश मीना,सहायक निदेशक धर्म सिंह मीणा,एसीबीओ धर्मेंद्र मीना, हरिओम शर्मा, रिद्धि चंद जैन,एडीओ विशाल भरतपुर ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्त निदेशक भरतपुर साहब सिंह ने सभी प्रधानाचार्य को उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के साथ साथ राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम को प्रभावी संचालन पर जोर दिया।

इस अवसर सभी अधिकारियों एवम प्रधानाचार्य ने स्थानीय विद्यालय की व्यवस्था का अवलोकन किया एवम समस्त व्यवस्था की प्रशंसा की। साथ ही सेवा निवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल रमेश गोयल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुम्हेर सिंह डागुर, रामहरि मीना, नेतराम बेनीवाल अशोक अरोड़ा, साधना गुप्ता सहित कई अन्य प्रधानाचार्यों ने शाल दर्पण, प्रवेशोत्सव जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। संगोष्ठी में मनोज शर्मा जगर और सरपंच संतराम गुर्जर का संयुक्त निदेशक द्वारा स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *