Thu. Nov 26th, 2026

बांदीकुई में मौसम हुआ सुहाना:रिमझिम बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी, तापमान पहुंचा 26 डिग्री

बांदीकुई सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह मौसम खुशनुमा हो गया। रिमझिम बरसात के साथ तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया, वहीं तापमान भी 26 डिग्री पर आ गया।

सोमवार रात से ही हल्की बरसात का दौर लगातार जारी रहा। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं आज सुबह रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर होती रही। जिससे मौसम ठंडा होने के साथ खुशनुमा भी हो गया। सोमवार तक पारा 30 डिग्री था, लेकिन आज सुबह तापमान 26 डिग्री रह गया। वहीं शहर में बसवा रोड पर पानी का भराव भी हो गया। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed