Sun. Apr 26th, 2026

पाइन क्रेस्ट स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी

नैनीताल के प्रतिष्ठित विद्यालय पाइन क्रेस्ट में सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी।

यहां आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान आवासीय विद्यालय के बच्चों ने हिन्दी तथा अंग्रेजी गीतों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कविता पाठ तथा नाटकों का भी मंचन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी अहम हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में छात्रों के दल विभिन्न स्थानों पर शैक्षिक भ्रमण के लिए ले जाए जाएंगे। इस मौके पर भावना आर्या, लता नेगी, फरहाना सिद्दीकी, सुनीता चौहान, अमित चौहान, पिंकी पीटर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *