Sat. Nov 21st, 2026

बीएलओ ड्यूटी लगाने से शिक्षक खफा

हल्द्वानी। शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने से उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन नाराज है। संगठन के जिला महामंत्री डिगर सिंह पडियार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शासनादेश एवं शिक्षा मंत्री के निर्देश के बावजूद बड़ी संख्या में जिले के शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी में लगाया जा रहा है। साथ ही शिक्षकों को व्यक्तिगत फोन कर तहसील में बुलाया जा रहा है। उन्होंने शासनादेश के क्रम में शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। कहना है कि बीते दो साल कोरोना की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब बीएलओ ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसे में फिर पढ़ाई प्रभावित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *