Fri. Oct 2nd, 2026

अधिकतम 30 दिन के भीतर सूचना उपलब्ध कराएं अधिकारी

लोहाघाट (चंपावत)। मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के लोक सूचना अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों और सूचना अधिकार अधिनियम के संबंध में विभागवार समीक्षा की।

बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त ने विभागों से सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के बेहतर निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को अधिकतम 30 दिन के भीतर सूचना देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस साल करीब दो हजार शिकायतें, आवेदनों और अपीलों में से 15 सौ मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। बैठक में आरटीआई के मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र मुरारी ने सभी लोक सूचना अधिकारियों को जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट, एसडीएम पाटी मनीष बिष्ट, तहसीलदार विजय गोस्वामी समेत विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed