Fri. Oct 2nd, 2026

रेनबो और एसजीआरआर की टीमें जीतीं

रोटरी क्लब अलकनंदा वेली उत्तराखंड द्वारा अंडर-14 स्व. आयुष नेगी स्मृति और अंडर-19 स्व. नंददीप मल्ल स्मृति स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे चार मैच खेले गए। पहला मैच अंडर-14 में रेनबो पब्लिक स्कूल और शेमफोर्ड के बीच खेला गया। जिसमें रेनबो पब्लिक स्कूल ने दो गोल से विजय हासिल की।

दोनों गोल हर्ष नेगी के द्वारा किए गए। दूसरा मैच देवभूमि पब्लिक स्कूल और एसजीआरआर के बीच खेला गया जो गोल रहित रहा और बराबरी पर समाप्त हुआ । तीसरा मैच अंडर-19 मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल और गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। जिसमें एसजीआरआर ने तीन गोल से जीत दर्ज की। चौथा मैच अंडर-14 रेनबो पब्लिक स्कूल और देव भूमि पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें रेनबो पब्लिक स्कूल ने 3 -1 से विजय प्राप्त की। इस मौके पर रोटरी क्लब अलकनंदा वेली वेतव्रत शर्मा, सुनील बिजलवाण, धनेश उनियाल, अर्जुन सिंह गुसाईं, कृपाल सिंह पटवाल, ललित बिष्ट, योगेश पटवाल, सुनील नेगी, विवेक कपरवान, कुलदीप सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed