Sun. Aug 2nd, 2026

बालिका क्रिकेट स्पर्धा और स्वास्थ्य शिविर 28 से

कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम सभा रानीहाट के जगत विहार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्व. पंडित जगतराम गौड़ की स्मृति में दो दिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता व स्वास्थ्य शिविर 28 अगस्त से शुरू होगा। रोटरी क्लब अलकनंदा वैली उत्तराखंड के सौजन्य एवं लायंस क्लब के सहयोग से रानीहाट जगत विहार खेल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों की टीम प्रतिभाग करेंगी। साथ ही इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी आफ इंडिया (गढ़वाल चेप्टर), उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर एंव राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ मरीजों को उपचार देंगे। गुडविल सोसाइटी आफ इंडिया (गढ़वाल चेप्टर) के प्रो. एमएम सेमवाल व लायंस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण ने कार्यक्रम आयोजक व समाज सेवी देवेंद्र गौड़ द्वारा की गई पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed