Sun. Aug 2nd, 2026

व्यापार मंडल इकाई का गठन 28 को

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी के अंतर्गत मोरी नगर व्यापार मंडल इकाई की बैठक 28 अगस्त को होगी। जिसमें मोरी व्यापार मंडल नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल यमुनाघाटी अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने जानकारी देते बताया कि व्यापार मंडल मोरी नगर इकाई का त्रिवार्षिक कार्यकाल पूरा हो गया है और अब नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed