Wed. Apr 30th, 2025

खेल दिवस पर रेस प्रतियोगिता में धीरज रहे प्रथम

श्रीनगर गढ़वाल में स्वामी विवेकानंद जनसेवा संगठन द्वारा मेजर ध्यानचंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर पांच किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। जिसमें धीरज रावत ने पांच हजार की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरा संदीप भंडारी तथा कुलदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें मुख्य अतिथि आर्यन ग्रुप के प्रदेश महासचिव संजय बिष्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल दिवस पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर मनोज रावत, विकास शाह, शिवानी पांडेय, नितिन नौटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *