Mon. Apr 27th, 2026

भवाली में पॉलीथिन उन्मूलन रैली निकाली

पॉलीथिन उन्मूलन अभियान के तहत नगर पालिका भवाली द्वारा जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली के साथ नगर में जागरूकता रैली निकाली गई।

छात्रों ने बाजार में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। पालिककर्मियों ने बाजार क्षेत्र में फैली गंदगी की सफाई की। ईओ संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जीबी पंत के छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही प्लास्टिक प्रयोग करने पर दो दुकानदारों के चालान कर 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पंकज कुमार, इंदर कपिल, राजेश, रमेश भट्ट, पवन कपिल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *