Mon. Apr 27th, 2026

हल्द्वानी से पीलीभीत को डायरेक्ट बस सेवा शुरू

हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज ने हल्द्वानी से पीलीभीत के लिए डायरेक्टर बस सेवा शुरू कर दी है। शनिवार से इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम एसएस बिष्ट ने बताया कि रोजाना पीलीभीत को बस सुबह 7 बजे से बस संचालित होगी। बताया हल्द्वानी-सितारगंज-अमरिया-पीलीभीत रूट तय किया गया है। हल्द्वानी से सितारगंज 85 रुपये और हल्द्वानी से पीलीभीत 150 रुपये किराया देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *