Sat. Oct 10th, 2026

शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर का उद्घाटन मैक्स एचईएसजेवी के परियोजना महाप्रबंधक निशांत शर्मा ने दीप जलाकर किया। कंपनी के उप महाप्रबंधक योजना संजय कुमार ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के बारे में भ्रांतियां मिटाना व जागरूकता पैदा करना है। शिविर में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। समन्वयक जाकिर अली ने बताया कि शिविर में 60 स्वस्थ व्यक्तियों ने रक्तदान किया। मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पंत, नरेश बहेरा, गोपाल नारंग, कमल कालरा, राजेंद्र पंत, केसी जोशी, डॉ. स्वाति शर्मा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed