Fri. Jun 12th, 2026

नौनिहालों ने राधाकृष्ण को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कल्याणपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक दिवस मनाया। नौनिहालों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक अनीता डोभाल और शिक्षक योगेश कुमार ने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति के जीवन चरित्र की जानकारी दी। बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में गुरु वंदना प्रस्तुत की। शिक्षक अनीता पाल ने अभिभावकों को नव प्रवेशी बच्चों का बैंक खाता खोलने, गणवेश की साफ सफाई रखने और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की सलाह दी। इस दौरान रेखा, इंद्रा, अंजू, रीना, सोनिया, तोताराम, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *