Fri. Jun 12th, 2026

शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित

जिले में शिक्षक दिवस पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कई कार्यक्रम हुए। इस मौके पर शिक्षकों का जगह-जगह सम्मान हुआ। शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर कालेज मातली में 12वीं वाहिनी आईटीबीपी व भारत स्वाभिमान पतंजलि की ओर से शिक्षकों को टी शर्ट से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी पंचम सिंह पोखरियाल, चतर सिंह पंवार, पूर्व सैनिक गोपेश्वर प्रसाद भट्ट आदि रहे। वहीं राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में भी शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक की भूमिका निभाकर पठन-पाठन में हाथ आजमाया। इस मौके पर महाविद्यालय ‌की प्राचार्य डॉ सविता गैरोला ने बेहत्तर समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। पूर्व सैनिक गोपेश्वर प्रसाद भट्ट ने बीएड संकाय के शिक्षकों सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed