Sat. Nov 21st, 2026

बीएलएम एकेडमी में ग्रैंड पेरेंट्स डे की धूम

हल्द्वानी । बीएलएम एकेडमी में जूनियर विंग की ओर से ग्रैंड पेरेंट्स डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया । बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी ।बुजुर्गों के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही ।निदेशक सौम्या अग्रवाल ने कहा कि हमारे मानव जीवन में बडे – बुजुर्गों के प्रति आदर, श्रद्धा और स्नेह भावनाओं का बड़ा महत्व है। वह हमारे हमारे सुखमय जीवन के मूल स्तंभ हैं। बच्चों ने आर्केस्टा की धुन से समा बांध दिया तथा दादा दादी की सीख पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति । कार्यक्रम में प्रबंधक साकेत अग्रवाल, निदेशक सौम्या अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ गायत्री कंवर, हेड मिस्ट्रेस पूनम क्वात्रा, हेड एडमिन एचआर डा अमर सिंह कंवर, सीनियर कोऑर्डिनेटर संगीता माथुर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संचालन शिक्षिका आकांक्षा कोहली और आकांक्षा नेगी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *