Fri. Jun 12th, 2026

विधायक व सीएमओ ने हॉस्पिटल का निरीक्षण

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ में निर्माणाधीन 30 बेड के हॉस्पिटल का लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट और सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बुधवार को निरीक्षण किया। विधायक बिष्ट ने कार्यदायी संस्था ब्रीडकुल को अस्पताल का यथाशीघ्र कार्य पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.भागीरथी जोशी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को नोटिस व चेतावनी देकर कार्य को माह 22 सितंबर तक हर हाल में सम्पन्न कर स्वास्थ विभाग को हस्तांतरित करने को कह दिया गया है। डॉ. हरीश पाण्डे, प्रोजेक्ट मैनेजर आकाशदीप भट्ट, सोनू पांडे, दिनेश राणा, गोपाल पाण्डे, सुनील तिवारी, अशोक जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *