Thu. May 1st, 2025

वैदिक गणित में जटिल अंकगणितीय गणनाएं अत्यंत सरल: अरोड़ा

आईआईटी रुड़की के प्रो. नवनीत अरोड़ा ने कहा कि वैदिक गणित गणना की ऐसी पद्धति है, जिससे जटिल अंकगणितीय गणनाएं सरल, सहज व त्वरित संभव हैं। गुरुकुल कांगड़ी विवि के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रो. अरोड़ा ने वैदिक एवं व्यवहारिक गणित के अनुप्रयोग विषय पर विचार रखे।

कार्यशाला में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के डॉ. विकास कुमार पंवार ने वेदों में गणित की महिमा के सम्बन्ध में अपना व्याख्यान दिया। एक अन्य वक्ता डॉ. निधि हॉडा ने प्राचीन गणित के इतिहास पर विचार रखे। कार्यशाला के दौरान वैदिक गणित से संबंधित विषयों पर छात्रों ने पोस्टर प्रस्तुत किये। जिसमें प्रथम पुरस्कार श्वेतांक शर्मा, द्वितीय पुरस्कार शुभम कुमार एवं तृतीय पुरस्कार तरुण कुमार ने प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित ने वैदिक संस्कृति एवं उसके इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विभाग के अन्य शिक्षकों डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अजेन्द्र कुमार, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. सगराम वर्मा एवं डॉ. सुनील कुमार ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *