गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये में गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज गागरीगोल की छात्रा मोनिका राना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजक मंडल ने मोनिका को पुरस्कृत किया। इंटर कालेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने मोनिका को बधाई दी है। संवाद