Fri. Jun 12th, 2026

दर्द, सर्जरी और प्रसव में फिजियोथैरेपी बनी कारगर : डा. त्यागी

देहरादून। फिजियोथैरेपी चिकित्सा विज्ञान का अभिन्न अंग बन गया है। घुटनों, कमर, मांसपेशियों समेत अन्य दर्द, सर्जरी एवं प्रसव तक में फिजियोथैरेपी कारगर साबित हो रही है। लोगों का विश्वास इसमें लगातार बढ़ा है और मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ हैं। विभिन्न बीमारियों में बिना दवाई के मरीजों को आराम मिल सकता है।

गुरुवार को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर उत्तराखंड भौतिक चिकित्सक संघ के संरक्षक डा. एसके त्यागी ने एमएस त्यागी मेमोरियल फिजियोथेरेपी सेंटर पर कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने आधुनिक युग में फिजियोथैरेपी जरूरतों पर प्रकाश डाला है। संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात बालोदिया, योगेश डंगवाल, सनी गुप्ता, भरत मेहरा, विशेष गुप्ता विनीता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *