राइंका गजा की टीम ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता
राइंका गजा के मैदान में जिला स्तरीय सीनियर बालक वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइंका गजा, राइंका खंडकरी, राइंका रानीचौरी हाईस्कूल ओवरी तथा खांखर स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। राइंका गजा के प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। राइंका गजा में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइंका गजा की टीम ने प्रथम, राइंका रानीचौरी ने द्वितीय तथा हाईस्कूल ओवरी की टीम ने अपनी-अपनी प्रतिद्धंदी टीमों को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। राइंका गजा के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने को कहा। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। मौके पर व्यायाम शिक्षक रविन्द्र राणा,भरत राम बडोनी, यशपाल सिंह, मनोज नेगी, राजेंद्र चौहान, राजेन्द्र सजवाण, जय सिंह कठैत, चित्रा त्रिपाठी, विनीत कुमार रतूड़ी, राजेन्द्र नेगी, सर्वेंद्र नेगी, बलराम आर्य, प्रवीन कुमार, सुनीता रावत, अनुराधा, सपना चौहान आदि मौजूद थे।
