Thu. Nov 26th, 2026

खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का काशीपुर महाविद्यालय में आयोजन होना है। शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज में प्रतियोगिता के लिए टीम फाइनल कर दी गई। साथ ही खिलाड़ियों ने कॉलेज मैदान में अभ्यास किया। प्राचार्य डॉ. एन एस बनकोटी ने बताया कि कॉलेज की टीम अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कुछ खिलाड़ी उत्तर क्षेत्र प्रतियोगिता के लिए भी चुने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed