Mon. Nov 23rd, 2026

विधायक विशन सिंह चुफाल ने थल क्षेत्र का भ्रमण कर सुनी लोगों की समस्याएं

पिथौरागढ़। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने थल क्षेत्र के दोली, कोली, लालघाटी, पमतोड़ी सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। क्षेत्र के लोगों ने सड़कों के निर्माण की मांग विधायक से की। उन्होंने लोगों को सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के थल मंडल कोषाध्यक्ष पूरन सिंह खड़ायत के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दु:ख जताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल कन्याल, सोनू सत्याल, पीयूष उपाध्याय, ऋतुराज सैमटी, बीडीसी सदस्य सूरज रावत, मदन उपाध्याय, बीरेंद्र खर्कवाल, त्रिलोक सिंह खड़ायत सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed