Thu. Nov 26th, 2026

चम्पावत में रुक-रुक कर हो रही बारिश से परेशानी बढ़ी

चम्पावत में रविवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आ गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहने चम्पावत में रविवार को सुबह से शाम तक पल-पल मिजाज बदलता रहा। यहां तड़के बादल छाने से बूंदाबादी हुई। सुबह के समय धूप खिल आई। हालांकि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे। पूर्वान्ह करीब 11 बजे यहां बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट बारिश होने के बाद बादल आंशिक रूप से छंट गए। इससे यहां धूप निकल आई। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह यहां पूरे दिन मौसम पल-पल मिजाज बदलता। मौसम के लगातार बदलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चम्पावत में अब सुबह शाम हल्की ठंड होना शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed