Thu. Nov 26th, 2026

विधायक नेगी डीजीएम से मिले

प्रतापनगर क्षेत्र में बदहाल संचार सेवाओं की शिकायतों को लेकर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने देहरादून में बीएसएनएल के डीजीएम प्रशासन प्रदीप शर्मा से मुलाकात कर संचार सेवाओं को दुरूस्त करने को कहा। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने डीजीएम को बताया कि बीएसएनएल की बदहाल संचार सेवाओं के कारण क्षेत्र में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोन मिलने में दिक्कत, सिग्नल प्रॉब्लम के साथ गलत कनेक्टिविटी से लोग खासे परेशान हैं। विधायक की शिकायत पर डीजीएम ने संचार सेवाओं को सुधारने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed