Wed. Apr 30th, 2025

बांसुरी वादक प्रखर जोशी को मिलेगा बाल प्रतिभा सम्मान 2021

शहर के उभरते बांसुरी वादक प्रखर जोशी को मोहन उप्रेती सांस्कृतिक कला एवं विज्ञान शोध समिति अल्मोड़ा द्वारा बाल प्रतिभा सम्मान 2021 प्रदान किया जाएगा। प्रखर के प्रसिद्ध बांसुरी वादक गोपाल चंद्र जोशी ने बताया कि अक्तूबर माह में अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सम्मानित किया जाएगा। 6 वर्ष की उम्र से बांसुरी वादन सीख रहे प्रखर वर्तमान में पंडित नित्यानंद हल्दीपुर से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 2018 में प्रखर को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति सीसीआरटी संस्थान द्वारा दी गई थी। कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *