Mon. Nov 23rd, 2026

चुनाव के लिए व्यापारी नेताओं को चिन्ह आवंटित

व्यापारियों के चुनाव के लिए व्यापारी नेताओं को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। 30 सितंबर को व्यापारियों का ओपन चुनाव होना है।

चुनाव अधिकारी सुदीश श्रोतिरय ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण शर्मा को मशाल, चंद्रशेखर गोस्वामी केतली और विपिन राणा को ताले की चाबी चिन्ह दिया गया है। महामंत्री पद के लिए विमल सक्सेना को कैमरे और प्रशांत को गैस सिलेंडर और कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुज गुप्त को कैमरा, विशाल गुलाटी को गैस का सिलेंडर और पुष्पेंद्र गुप्ता को ताले की चाबी चिन्ह दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारियों से चुनाव में वोट करने की अपील की है। इस मौके पर सदस्यता प्रमुख सुमित अरोरा, सह चुनाव अधिकारी राजेन्द्र चौटाला, मयंकमूर्ति भट्ट, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, महामंत्री दीपक गोनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *