Thu. Jun 11th, 2026

अस्थि रोगों के इलाज की नई तकनीक को लेकर मंथन किया

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में हड्डी और जोड़ रोग सम्मेलन में अस्थि रोग विशेषज्ञ जुटे। सम्मेलन में हड्डी और जोड़ के रोगों के इलाज के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक मंथन किया गया।

मंगलवार को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अस्थी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुश्ताक अहमद ने संस्थान में हड्डी और जोड़ों के रोगों को लेकर विशेषज्ञों की संगोष्ठी को जनहित में बताया। प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान ने हड्डी रोगों के उपचार में प्रयोग होने वाली नवीनतम विधियों के बारे में जानकारी दी। आयोजन समिति के सचिव डॉ. अतुल अग्रवाल ने कहा कि नई वैज्ञानिक तकनीक से ज्ञान बढ़ेगा, डॉक्टरों की दक्षता बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा हड्डी रोग से ग्रसित लोगों को मिल सकेगा। संगोष्ठी में उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र व चंडीगढ़ के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। मौके पर डॉ.अशोष देवराड़ी, डॉ.सुनील सैनी, डॉ.सीएस नौटियाल, डॉ.सुशीला शर्मा आदि फैकल्टी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed